Thursday, 25 December 2014
Wednesday, 17 December 2014
आम आदमी पार्टी ने जिला करनाल के डीसी से की हाइवे का रुका हुआ निर्माण करवाने की मांग
http://www.bhaskar.com/harayana/karnal/
जागरण संवाददाता, करनाल : आम आदमी पार्टी की करनाल इकाई ने अधर में लटके सिक्स लेन हाईवे का निर्माण जल्द से जल्द पूरा कराने की मांग की है। पार्टी ने अधूरे हाईवे पर बढ़ रहे हादसों को लेकर चिंता जाहिर करते हुए उपायुक्त जे गणेशन को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन पत्र में कहा गया कि सोमा कंपनी की ओर से 2009 में जालंधर-दिल्ली हाईवे पर सिक्स लेन व फ्लाईओवर का निर्माण-कार्य शुरू किए जाने के बाद बार-बार एक्सटेशन मिलने के बावजूद भी अब तक कार्य पूरा नहीं हो पाया है। नीलोखेड़ी से करनाल होकर घरौंडा तक जिले में बनने वाले 16 फ्लाईओवरों में से मात्र आठ ही बन पाए है। निकट भविष्य में भी कार्य पूर्ण होने की उम्मीद बेमानी है। ज्ञापन में कहा गया कि मंद गति से चल रहे निर्माण कार्य के कारण मौतों व अनगिनत घायलों की वजह से हजारों परिवारों के उजड़ने के लिए जहां सोमा कंपनी, एनएचएआइ सीधे-सीधे जिम्मेदार है, वहीं स्थानीय प्रशासन भी बराबर का भागीदार है। राष्ट्रीय राजमार्ग एक के तहत करनाल बाइपास दिन-रात व्यस्त रहता है। निर्मल कुटिया चौक पर चालू पुल के ऊपर से कई बार गाड़ियां पलटते हुए नीचे आ पड़ती है। जीटी रोड पार के हजारों सेक्टरवासियों, खासकर बच्चों-बूढ़ों व महिलाओं की जान हमेशा सासत में रहती है। हाईवे के मंद निर्माण-कार्य की वजह से शहरवासियों को जान-माल की अपार क्षति पहुंची है। पुलों के ठीक से शुरू नहीं होने के कारण सर्विस लेन पर यातायात का भारी दबाव है। रेलिंग के अभाव में वाहन किनारे के गढ्डों व नालों में धस जाते है।
16 नवंबर को निर्मल कुटिया चौक पर दो बसों की टक्कर में दो लोगों की मौत व दर्जनों के घायल होने के खौफनाक हादसे के बाद भी प्रशासन का ढुलमुल रवैया चिंताजनक है। 14 दिसंबर की रात हाईवे पर हुई कार दुर्घटना में छह युवक घायल हो गए। टोल व रोड टैक्स की भारी-भरकम वसूली के बावजूद सुविधाओं का भारी टोटा है। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद भी निर्मल कुटिया, आइटीआइ व सेक्टर-14 चौक पर ट्रैफिक लाइट लगाने की प्रक्रिया कागजों में ही उलझी हुई है। सरकारी विभागों व अधिकारियों द्वारा गेंद एक-दूसरे के पाले में डाली जा रही है। इस वजह से राष्ट्रीय राजमार्ग को खूनी राजमार्ग कहा जाने लगा है।
आम आदमी पार्टी का अनुरोध है कि हाईवे पर सभी सुरक्षा मानकों की पालना सुनिश्चित करते हुए निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए, सर्विस लेन को चौड़ा किया जाए, फ्लाईओवर के ऊपर व सर्विस लेन पर रेलिंग लगवाई जाए। फ्लाईओवर पर लगे पोस्टर-बैनर हटवाए जाए। ट्रैफिक लाइट की व्यवस्था की जाए। पुल व सर्विस लेन पर रोशनी का समुचित प्रबंध किया जाए। एंबुलेंस सेवा चुस्त-दुरुस्त की जाए। लावारिस पशुओं, अवैध यात्री-वाहनों पर लगाम लगाई जाए। ओवरलोड वाहनों व मद्यपान किए चालकों पर शिकंजा कसा जाए। पद-यात्रियों के लिए जेबरा क्रॉसिंग की व्यवस्था की जाए। प्रत्येक चौराहे पर कैमरे लगवाए जाएं। पुलों और सड़कों पर दिशा निर्देशक सूचक लगाए जाएं। पुलों पर शार्प टर्न वाली जगह सूचना पट्ट लगाए जाएं। पुलों व सड़कों के ऊपर चेतावनी सूचक पट्टिकाएं लगाई जाए। निर्मल कुटिया फ्लाईओवर पर सर्वाधिक हादसे हो रहे है। जांच करवाई जाए कि यहां कोई तकनीकी खामी तो नहीं है।
आम आदमी पार्टी प्रशासन से अपील करती है कि वह फौरी तौर से एक तकनीकी टीम का गठन कर राष्ट्रीय राजमार्ग के दुर्घटना प्रभावी क्षेत्रों, सड़कों व पुलों की कमियों को चिन्हित कर जल्द से जल्द दुरुस्त करे। ताकि शहरवासी व राजमार्ग से गुजरने वाले यात्री बेखौफ निश्चिन्त यात्रा कर सकें। उपायुक्त को ज्ञापन सौंपने वालों में आम आदमी पार्टी के जिला संयोजक नीरज गौतम, सचिव संदीप सैनी, विधिक सलाहाकार सुरेश कक्कड़, प्रमोद गेरा, विक्रान्त छाबड़ा, अर्जुन गुप्ता, असीम शर्मा, अशोक कुमार, दिलीप झा, नीरज कुमार, शीराज गुप्ता, रवींद्र कुमार, जयपाल पूनिया, संजीव मेहता, विकास कुमार, सुखविंदर, धीरज, गुरविंदर सिंह, विकास गर्ग, संदीप गोयल व शमेश आर्य शामिल रहे।
Tuesday, 18 November 2014
“AAP KA AANDONAL” : आम आदमी पार्टी हरियाणा के हिसार में पत्रकारों व आम...
“AAP KA AANDONAL” : आम आदमी पार्टी हरियाणा के हिसार में पत्रकारों व आम...: आम आदमी पार्टी हरियाणा के हिसार में पत्रकारों व आम लोगों के साथ पुलिस बर्बरता की घटना की कड़ी निंदा करती है। इस घटना में पत्रकार सहित कई ...
आम आदमी पार्टी हरियाणा के हिसार में पत्रकारों व आम लोगों के साथ पुलिस बर्बरता की घटना की कड़ी निंदा करती है।
आम
आदमी पार्टी हरियाणा के हिसार में पत्रकारों व आम लोगों के साथ पुलिस बर्बरता की घटना
की कड़ी निंदा करती है। इस घटना में पत्रकार
सहित कई लोग घायल हो गए है। आम आदमी पार्टी पूरी घटना की न्यायिक जांच, उच्च
न्यायालय के वर्तमान न्यायाधीश से कराने की मांग करती है।उच्च
न्यायालय के आदेश को लागू करने में हरियाणा की नई भाजपा सरकार की विफलता और इस
घटना को कवर कर रहे पत्रकारों पर पुलिस की बर्बरपूर्ण कार्रवाई ने कुछ हफ्ते पहले बनी नई सरकार की बदसूरत
स्थिति को उजागर किया है।
पंजाब
और हरियाणा उच्च न्यायालय के आदेश के बावजूद एक कथित तांत्रिक को गिरफ्तार करने की
कोशिशों में भाजपा सरकार द्वारा हो रही अनुचित देरी से यह स्पष्ट है कि राज्य
सरकार राजनीतिक लाभ के लिए विवादास्पद बाबा को बचाने की कोशिश कर रही है।अपनी
विफलता को छिपाने के लिए राज्य पुलिस मौके पर मौजूद संवाददाताओं और कैमरा मैन पर हिंसा का सहारा ले रही है। सबूत मिटाने के लिए फोटोग्राफरों के वीडियो
कैमरा भी तोड़ दिए गए हैं, जो बेहद ही निंदनीय है। आम
आदमी पार्टी पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करती है। इस घटना की सच्चाई पूरी
दुनिया के सामने लाने के लिए पूरे मामले की जांच उच्च न्यायलय के वर्तमान
न्यायाधिश से होनी चाहिए। तथाकथित
बाबाओं के सामने झुकने की भाजपा की राजनीति
देश के लोकतंत्र के लिए बहुत ही खतरनाक प्रवृत्ति है और बीजेपी के ऐसे प्रयासों का
विरोध होना चाहिए। इस तरह की घटनाएं लोकतंत्र के भविष्य के लिए भी शुभ संकेत नहीं
है।
Thursday, 13 November 2014
दिल्ली डायलॉग सरकार और जनता के बीच सहयोगात्मक विकास का एक अनोखा मॉडल
दिल्ली डायलॉग सरकार और जनता के बीच सहयोगात्मक विकास का एक अनोखा मॉडल है जिसमें आम आदमी पार्टी, सरकार और आम जनता के बीच संवाद स्थापित करने की दिशा में पहल करेगी।
जन शक्ति और ईमानदार सरकार मिलकर धुंआधार विकास
का नेतृत्व करते हैं। जबकि एक बेईमान सरकार नौकरशाहों, मंत्रियों और
सत्ता के दलालों के एक छोटे से गुट के साथ मिलकर बंद दरवाजों के पीछे काम करती है।
पिछले दो दशकों में कांग्रेस और भाजपा के कुशासन में भी ऐसा ही हुआ। पिछले बीस
वर्षों में पीने के पानी, बिजली, किफायती आवास,
स्वच्छता,
रोजगार
जैसे मुद्दों पर न तो पिछली सरकार द्वारा चर्चा की गई और न ही इन बुनियादी जरूरतों
की कमी को सुलझाने की कोशिशे हुई।
एक ईमानदार, जवाबदेह और
उत्तरदायी सरकार, शासन से जुड़े मुद्दों में आम जनता की भागीदारी को भी शामिल करना
चाहती है। दिल्ली डायलग के तहत आम आदमी पार्टी सरकार और आम जनता के बीच की दीवार
को खत्म करने की कोशिश करेगी। दिल्ली डायलग के तहत आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के भविष्य
का विकासात्मक खाका तैयार करने के लिए इसकी नीतिगत प्रक्रिया में समाज के विभिन्न
वर्गों के विशेषज्ञों को शामिल किया है जिसमें शिक्षाविदों, व्यवसायों,
नौकरशाहों,
निर्वाचित
अधिकारियों, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय शोधकर्ताओं,
विषय
विशेषज्ञों, और दिल्ली के विकास के लिए महत्वपूर्ण आम आदमी
को भी शामिल किया है।
दिल्ली डायलॉग शुरू करने के पीछे आम आदमी
पार्टी का मकसद 5 साल की सरकार के लिए 50 प्वाइंट का एक खाका तैयार करना है जो
दिल्ली के सभी वर्गों के लिए होगा। इसमें युवाओं, महिलाओं,
व्यापारियों,
कारोबार,
उद्यमियों,
गांवों,
अनधिकृत
कॉलोनियों, जेजे क्लस्टरों, RWAs, गृह निर्माण
सहकारी हाउसिंग सोसायटी व समूह को शामिल किया गया है। स्वास्थ्य, शिक्षा,
आवास,
स्वच्छता,
रोजगार,
परिवहन,
सामाजिक
न्याय, महिलाओं के अधिकारों और सुरक्षा जैसे मुद्दे पर चर्चा के लिए दिल्ली
की आम जनता को
भी शामिल किया जाएगा। आम जनता किस तरह की दिल्ली चाहती है? एक युवा, एक छात्र की नजर में दिल्ली कैसी होनी
चाहिए? एक
गृहणी दिल्ली कैसी दिल्ली चाहती है? कामकाजी महिला की नजर में दिल्ली कैसी हो?
एक मध्यमवर्गीय
परिवार के लिए दिल्ली कैसी होनी चाहिए? एक ग्रामीण कैसी दिल्ली चाहता है? खेती करने वाले
किसान की नजर में दिल्ली कैसी हो? ट्रेडर, व्यापारी वर्ग के लिए दिल्ली कैसी हो?
वरिष्ठ नागरिकों की
नजर में दिल्ली कैसी होनी चाहिए? एक मजदूर
कैसी दिल्ली चाहता है?
दिल्ली डायलॉग का उद्देश्य समाज के विभिन्न
वर्गों से आए सुझावों के आधार पर दिल्ली का खाका तैयार करना है। ऐसी दिल्ली जहां
सबके लिए रोजगार के अवसर हो। उच्च स्तर की शिक्षा जो सबके लिए सुलभ हो। बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं हो.
महिलाओँ के लिए दिल्ली सुरक्षित हो। बढ़ती आबादी की जरूरतों को पूरा करने के लिए
सड़क, परिवहन और यातायात व्यवस्था हो। दिल्ली में प्रत्येक घर में सस्ती बिजली और
पानी की सुविधा हो। ऐसी दिल्ली जहां साफ सुथरी यमुना नदी हो और नदी का किनारा सुंदर व हरा-भरा
हो। ऐसी दिल्ली जहां बस्तियों में सभी धर्म और समुदाय के लोग मिलजुल सुरक्षा और
समाजिक ताने-बाने के साथ रहते हों।
आम आदमी पार्टी ऐसी सरकार चाहती है जिसमें
पारदर्शिता हो, भागीदारी हो और परस्पर संवाद की गुंजाइश हो। आने वाले हफ्तों में
दिल्ली डायलॉग के कई और ब्लूप्रिटं को विभिन्न कार्यक्रमों में साझा किया जाएगा। 15
नवंबर को दोबहर 2 बजे से दिल्ली डायलॉग का शुभारंभ किया जाएगा। शुभारंभ कार्यक्रम
युवाओं की समस्याओं, उनकी जरूरतों और उनकी आकांक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर
केंद्रित होगा।
यह कार्यक्रम जानी-मानी
बैंकर मीरा सान्याल, खोजी पत्रकार आशीष खेतान और एपल कंपनी के पूर्व सेल्स हेड
आदर्श शास्त्री की पहल से शुरू किया जा रहा है.जय हिन्द जय भारत।
धन्येवाद।
दिलीप झा.
ईमेल :dilipjhaaap@live.com
Wednesday, 5 November 2014
“AAP KA AANDONAL” : आम आदमी पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ताओं ने 'स्वच्छ हर...
“AAP KA AANDONAL” : आम आदमी पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ताओं ने 'स्वच्छ हर...: आम आदमी पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ताओं ने आज लगातार पांचवे दिन बड़ी लगन से हरियाणा सरकार की अच्छी पहल , ' स्वच्छ हरि...
आम आदमी पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ताओं ने 'स्वच्छ हरियाना अभियान' में अपना योगदान दिया |
आम आदमी पार्टी
के कर्मठ कार्यकर्ताओं
ने आज लगातार
पांचवे दिन बड़ी
लगन से हरियाणा
सरकार की अच्छी
पहल, 'स्वच्छ हरियाना
अभियान' में अपना
योगदान दिया | सिर्फ झाड़ू
पकड़कर फोटो खिंचवाने
के बजाये, रोज
सुबह काम पर
जाने से पहले
साढ़े छः से
आठ बजे तक
कार्यकर्ता इलाके के नालों
से गन्दगी निकालते
हैं और फिर
म्युनिसिपेलिटी से तालमेल
बिठा कर अगले
दिन सूख जाने
के बाद उसको
वहां से उठवाते
भी हैं | गौरतलब
है कि सरकार
द्वारा स्वच्छ भारत व
स्वच्छ हरियाणा अभियान चलाने
के बहुत पहले
से आम आदमी
पार्टी हरियाणा के कार्यकर्ता
स्वछता सम्बंधित मुद्दों पर
अपनी सजगता का
परिचय देते रहे
हैं.
हमें यह सुनिश्चित करना है कि हम अपने घर व दुकान के साथ-साथ, मोहल्ले की भी सफाई रखें और हमारे घर का कूड़ा, खासकर पॉलिथीन बैग व खाली पैकेट नालों में न जाये ताकि नालियों में जल-जमाव ना हो | इसमें कोई संदेह नहीं कि प्रशासन अपनी ज़िम्मेदारी सही तरीके से पूरी नहीं कर पाता परन्तु अपने हाथ से नालों की सफाई कर के हमें यह अहसास हुआ है कि सफाई कर्मचारियों की कमियां तो हमें दिखती है पर हम नागरिक के तौर सफाई के प्रति जो हमारी ज़िम्मेदारी है वह नहीं निभाते. इसीके फलस्वरूप सफ़ाई कर्मचारियों का काम बहुत कठिन हो जाता है |
आम आदमी पार्टी
हरियाणा सरकार व प्रशासन
को यह विश्वास
दिलाती है कि
प्रदेश की भलाई
के लिए जनहित
में चलाये गए
हर अभियान में
हम भरपूर सहयोग
देंगे परन्तु किसी
भी गलत काम
या फिर प्रशासन
की लापरवाई के
खिलाफ लगातार आवाज़
उठती रहेगी |
सरकार का स्वच्छ
हरियाणा अभियान तो सात
नवम्बर को समाप्त
हो जायेगा परन्तु
आम आदमी पार्टी
स्वछता को एक
निरंतर प्रक्रिया मानती है
और आगे भी
अपने इस अभियान
को जारी रखेगी
|
Subscribe to:
Posts (Atom)
